प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे सिंहपुर, शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – आज अल्प प्रवास पर बुदनी विधान सभा के ग्राम लाड़कुई पहुंचे, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ग्राम के भैरू चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। 

इस दौरान वह लाड़कुई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंहपुर पहुँचे, जहाॅ ग्राम सरपंच राजेश बकोदिया के निवास पर पहुॅच उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दे कि विगत दिनो उनके पिता अनूप सिंह बकोदिया का स्वर्गवास हो गया था, इस दौरान जीतू पटवारी के साथ किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने भी उनके पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!