शासकीय एकलव्य आईटीआई चकल्दी को परम फाउंडेशन द्वारा अधिग्रहण करने को लेकर छात्रों में आक्रोश, कलेक्टर से मिलने को लेकर की पदयात्रा प्रारंभ…

कलेक्टर से मिलने को लेकर की पदयात्रा, ग्राम चकल्दी से पैदल पहुंचे लाड़कुई,

सीहोर पहुंचकर करेंगे कलेक्टर से मुलाकात, 

परम फाउंडेशन ने साफ किया इनकार, चकल्दी आईटीआई को नहीं किया जाएगा अधिकरण – आईटीआई अधिकारी,

स्थानीय प्रशासन दी समझाइश, अपनी मांग पर अडे रहे छात्र-छात्राए…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – बुधनी विधानसभा के ग्राम चकल्दी शासकीय एकलव्य आईटीआई के छात्र-छात्राए पदयात्रा कर भेरूंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई पहुंचे, छात्र-छात्राओ द्वारा आईटीआई को परम फाउंडेशन द्वारा अधिग्रहण करने को लेकर नाराजगी देखी गई। जिसको लेकर कई दिनों से आईटीआई प्रांगण मैं प्रदर्शन भी किया जा रहा था।

    लेकिन छात्रों की मांग नहीं माने जाने पर छात्रों द्वारा पैदल मार्च करते हुए, जिला कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगों को कलेक्टर समक्ष रखने को लेकर पैदल चकल्दी से रवाना हो गए।

     जिन्हें ग्राम लाड़कुई में स्थानीय प्रशासन द्वारा रोककर समझाइए दी गई और कलेक्टर से मुलाकात करवाने की बात कही गई। लेकिन छात्र प्रशासन की कोई भी बात सुनने या समझने को तैयार नहीं हुए और वह अपनी मांग पर आड़े रहे, जिसको लेकर प्रशासन द्वारा ग्राम लाड़कुई के उपज मंडी प्रांगण में छात्र-छात्राओ के ठहरने की व्यवस्था कराई गई, वही प्रशासन देर रात तक मौके मौजूद रहा ओर समझाने का प्रयास किया।

      वही आईटीआई प्राचार्य एसके मंडल का कहना है कि शासन द्वारा छात्रों की मांग को मान लिया गया है, जैसे कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया है कि परम फाउंडेशन अब चकल्दी आईटीआई को अधिग्रहण नहीं किया जाएगा, लेकिन छात्र इस बात को न मानते हुए, कलेक्टर के समक्ष अपनी मांग रखने को अड़े हुए हैं।

इस दौरान एसडीएम सुधीर कुशवाह, एसडीओपी रोशन जैन, तहसीलदार सौरभ शर्मा, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के साथ आईटीआई प्राचार्य व समस्त स्टाप मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!