दी भावभीनी बिदाई, कार्यक्रम आयोजित…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – 31जुलाई, 2026 को सेवानिृवत्त हुए मधुकर माकोड़े पूर्व छात्रो द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन, ग्राम लाड़कुई के रायल मैरिज गार्डन मे किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जन मौजूद रहे।

अपने पूरे सेवाकाल में एक कर्मठ, अनुशासित, समर्पित और संवेदनशील शिक्षक के रूप में शिक्षा जगत को अपनी अमूल्य सेवाएँ दीं। आपने केवल विद्यार्थियों को पढ़ाया ही नहीं, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। आपके ज्ञान, अनुभव, सरल स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठा की छाप सदैव विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के हृदयों में बनी रहेगी।
वही विकास खंड भैरूंदा का प्रतिनिधित्व कर रहे, चंद्रशेखर शर्मा ने मधुकर माकोडे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि मधुकर माकोड़े जी का जन्म सतपुड़ा पर्वत श्रंखला की गोद में बसे एक छोटे से ग्राम देवभिलाई तहसील प्रभात पट्टन जिला बैतूल (म.प्र.) में दिनाँक 15 जुलाई 1964 को हुआ। आपके पिता स्व.श्री रामा माकोड़े एवं माता स्व. श्रीमती गुनीबाई माकोड़े को बाल्यकाल से ही यह ज्ञात हो गया था, कि यह प्रतिभाशाली बालक आगे चलकर अपने गृहग्राम एवं माता-पिता का नाम रोशन करेगा।

उन्होने कहा आपके विलक्षण क्षमता को देखते हुए आपके माता पिता ने प्राथमिक शिक्षा हेतु आपके गृहग्राम देवभिलाई के प्राथमिक विद्यालय में आपको प्रवेश दिलवाया। प्राथमिक शिक्षा उपरान्त आपको माध्यमिक शिक्षा हेतु शा. मा. विध्यालय मंगोनाकलां में प्रवेश दिलाया गया, तत्पश्चात आपने उच्च माध्यमिक शिक्षा आपकी तहसील प्रभात पट्टन से प्राप्त की, अनवरत शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति करते हुए आपने उच्च शिक्षा के लिए आपने प्रदेश की राजधानी भोपाल की और अपने शैक्षिक कदम बड़ाये, आपने क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय भोपाल से बी.एस.सी एवं बी.एड. की परीक्षा उत्तीर्ण कर मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल से गणित विषय में स्नातकोत्तर व चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय सीहोर से हिन्दी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।
वही आपकी प्रथम नियुक्ति सीहोर जिले के ग्राम लाड़कुई में दिनाँक 20 जनवरी1986 में शा.हा. स्कूल लाड़कुई में शिक्षक पद पर हुई। तत्पश्चात 1997 में आपकी पदौन्नती प्रधान अध्यापक के पद पर शासकीय माध्यमिक शाला ग्राम छिदगाँव मौजी में हुई, फिर पुनः 2008 में आपकी पदौन्नती व्याख्याता पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विध्यालय बाँया में हुई। इसके पश्चात आपका स्थानान्तरण 2010 में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरूंदा में हुआ। इसके उपरांत आपकी पदौन्नती प्राचार्य पद पर शासकीय कन्या हाई स्कूल लाड़कुई में हुई, आपने अनवरत 20 जनवरी 1986 से 31 जुलाई 2026 तक कुल 40 वर्ष 06 माह 11 दिन (62) वर्ष की आयु पूर्ण होने तक अपनी सेवा शिक्षा विभाग को दी। आपका संपूर्ण कार्यकाल सराहनीय, बेदाग एवं गरिमामयी रहा, आप शिक्षा जगत के साथ अन्य गतिविधियों में भी सहभागी भी रहे।
कार्यशैलीः आप अपने मृदुल व्यवहार के कारण समस्त शिक्षा विभाग एवं छात्र-छत्राओं के प्रिय रहे एवं आसपास के क्षेत्र में आपने अपनी आमिट छाप छोड़ी है। सम्मानः आपकी कार्यशैली व्यक्तित्व व कार्यक्षमता को देखते हुए सन् 1999 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर द्वारा आपका सम्मान किया गया। व 2005-06 में आपको आयुक्त लोक शिक्षण म.प्र. भोपाल द्वारा सम्मानित कर 2007-08 में प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। वही 15 अगस्त 2024 माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्ण गौर एवं कलेक्टर सीहोर द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मौजूद वरिष्ठ जनो ने सेवानिवृत्त शिक्षक मधुकर माकोड़ के जीवन व उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए सराहना की, इसके उपरांत सेवानिवृत्त मधुकर माकोड़ ने भी मौजूद गणमान्य लोगो को संबोधित करते हुए, अपने बाल्यकाल से लेकर युवा अवस्था के बारे मे बताते हुए, कालेज के समय सहपाठी के साथ हुई खट्टी-मीठी बातो को भी सांझा की, इस अवसर पर उनके दोनो पुत्रो द्वारा एक कार भी भेंट की गई।
वही पूर्व छात्रो ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है— अब आपके पास अपने परिवार, अपनी रुचियों और उन सभी सपनों के लिए अधिक समय होगा, जिन्हें व्यस्त सेवाकाल में पूरा करने का अवसर नहीं मिला।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन का यह नया अध्याय सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, सम्मान और खुशियों से भरपूर हो। आपकी मुस्कान हमेशा यूँ ही बनी रहे और आने वाला प्रत्येक दिन आपके लिए नई उमंग एवं आनंद लेकर आए।
मधुकर जी आपका समर्पण प्रेरणादायी रहा है और आपकी सेवाएँ सदैव याद रखी जाएँगी। आपको सुखद, स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं आनंदमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ, ओर आपके गरिमामयी व्यक्तिव को कोटिश नमन।
इस अवसर पर योगाचार्य जयनारायण चौबे, आरसी यादव, वाबूलाल जाट (एडवोकेट), पी.एन. पठारी (सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी), सी.एन. गुजराती (से.नि. BEO आष्टा), एच.बी. पाठक (प्राचार्य शा.उ.मा.वि. खण्डवा), पवन मीना (अध्यक्ष भाजपा मंडल लाड़कुई), भूपेश शर्मा (पूर्व वि.ख. शिक्षा अधिकारी), संतोष पंवार (प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल खरसानियाँ), पूर्व छात्रो मे मोहन शर्मा, मनोज शर्मा, गोविन्द मीना, जितेंद्र महेश्वरी, लखन ठाकुर के साथ ग्रामीण व वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
