अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – प्रदेश स्तर पर संगठन का विस्तार, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर, समाजहित के कार्यों को गति देकर तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय योगदान के लिए दक्ष प्रजापति आर्मी मध्यप्रदेश द्वारा बैठक कर प्रजापति समाज के उत्थान के लिए मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है।
दक्ष प्रजापति आर्मी मध्यप्रदेश की कोर टीम द्वारा प्रदेश कोर बैठक में विभिन्न पदो पर एक मत,होकर निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ मे सुदामा प्रजापति (छिदगांव मौजी) को मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की पूर्ण सहमति से प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।
वही वरिष्ठ जनो का मानना है कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर, समाजहित के कार्यों को गति देकर तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय योगदान देंगे। आपके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। इसी आशा एवं विश्वास के साथ यह महत्वपूर्ण प्रभार सौंपे गये है।

