गर्भवती महिलाओं को बांटी गईं फूड बास्केट, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; 25 वर्षों से सेवाएं दे रहीं…

“आंगन मिलन सेवा” में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई…

गर्भवती महिलाओं को बांटी गईं फूड बास्केट, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; 25 वर्षों से सेवाएं दे रहीं।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं सम्मानित…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बसंतपुर की ग्राम पाॅगरी की आंगनबाड़ी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को केवल पोषण आहार वितरण तक सीमित न रखते हुए पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म के साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट वितरित कर गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व का संदेश दिया गया।

मां के भरोसे का केंद्र है, आंगनवाड़ी –

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मां के भरोसे का केंद्र है। आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ गर्भवती और धात्री माताओं की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों और जन समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी आंगनवाड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण प्रदर्शनी –

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, स्वास्थ्य विशेषज्ञों आवश्यक जांच कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों तथा मातृ एवं बाल पोषण से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई। वही महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री अनीता श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पोषण संबंधी जानकारी ली और स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, फूड बास्केट किए वितरित –

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व और सुरक्षित प्रसव की कामना की। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट वितरित की गईं और गोद भराई की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम में 25 वर्षों से अधिक समय से आंगनवाड़ी सेवा में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पुष्पहार और शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

वही आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का श्रवण भी किया गया। संदेश में सेवा, पोषण और समाज की सामूहिक सहभागिता के माध्यम से महिला एवं बाल कल्याण को मजबूत करने की भावना पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती अलका चौहान, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री अनिता श्रीवास्तव, पूर्व पर्यवेक्षक विद्या मालवीय, सेक्टर प्रभारी प्रीति मेहरा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता कुमरे, सहायिका ममता यादव, आनीता बारेला, महेश पटेल, ग्राम उप सरपच भागीरथ यादव, राज‌कुमार बारेला उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!