वनरक्षक से वनपाल बने आशीष श्रीवास्तव, संभागीय प्रबंधक ने स्टार लगाकर दिया नवीन दायित्व…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर– मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम, परियोजना मंडल सीहोर में पदस्थ वनरक्षक आशीष श्रीवास्तव को वनपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर संभागीय प्रबंधक तरुण कुमार गौरव द्वारा उन्हें स्टार लगाकर नवीन दायित्व सौंपा गया एवं शुभकामनाएं दी गईं।

संभागीय प्रबंधक ने कहा कि पदोन्नति से कार्य के प्रति और अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है। आशा है कि आशीष श्रीवास्तव अपने नवीन दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

वनपाल पद पर पदोन्नत होने पर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!