मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ सीहोर का चुनाव शासकीय डिपो कार्यालय में हुआ संम्पन्न…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर– दिनांक 06/09/2026 को मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ सीहोर के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव शासकीय डिपो सीहोर में संम्पन्न किया गया, शासकीय काष्ठागार सीहोर में पूरे सीहोर जिले के वनअधिकारी एवं वनकर्मचारी उपस्थित हुऎ।

जिला अध्यक्ष पद के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु भोपाल से पधारे पदाधिकारियो में प्रांताध्यक्ष रामयस मौर्य, प्रांतीय सचिव मो.इरशाद कुरेशी, संभागीय सचिव यशवंत सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष भोपाल नीलम सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम उदित सोनटक्के की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया को संम्पन्न कराया गया। चुनाव में सभी वनाधिकारी एवं वन कर्मचारियों द्वारा निर्विरोध रूप से श्यामसुंदर सिंह राजपूत वनरक्षक को मध्यप्रदेश वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ जिला सीहोर को जिला अध्यक्ष बनाया गया।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सीहोर को चुनाव अधिकारी मो.इरशाद कुरैशी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह राजपूत द्वारा समस्त जिले के वन अधिकारियो एवं कर्मचारियों का में हृदय से आभार व्यक्त करते हुए, कहा कि जिस प्रकार आप लोगों द्वारा मुझ पर विश्वास जताया गया है मैं हमेशा आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा हमेशा निष्पक्ष तरीके से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वाह करूंगा।

इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रांतीय महासचिव चेतन कुमार आर्य, प्रांतीय सचिव दीपक बेदी, संभागीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दुगेरिया, पूर्व जिला कार्यकारिणी के सदस्य नवनीत टिमराई, नागेंद्र वैश्य, राजकुमार पांडे, विकास कलोसिया, राजेंद्र मालवीय, अमित त्यागी, विनय टिमराई, बृजेश राठौर, विजय कसौटिया, माया दोहरे, सावित्री मरकाम, विष्णु दत्त मिश्रा, मधु खलको, मुकेश ठाकुर, अशोक सिंह चौहान, विक्रांत चौधरी, दीपेंद्र सिंह चौहान, कमलेश वर्मा, यशवंत गोयल, देवी सिंह भंवर, अमर सिंह रावत, जितेंद्र ठाकुर, सिताराम परमार, संजय शर्मा, चन्दर सिंह जलोदिया, शोएब खान, बद्री प्रसाद राठौर, अशोक कुशवाहा, जयप्रकाश मेवाड़ा, दीपेश राठौर, अमित खरे, दिनेश धुर्वे, आशीष नामचुरिया, राहुल गौर, आशीष अड़में एवं समस्त जिले के वन अधिकारी एवं कर्मचारी साथीगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!