सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हे सम्मानित किया जाकर विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा गृह में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवकों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया एवं प्रमाण पत्र दिये गये।

उपस्थित हुए शासकीय सेवकों के अनुभवों को जाना एवं परिवार की जानकारी ली तथा सभी को शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रहने हेतु शुभकामनायें एवं बधाई दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा।



सेवानिवृत्त हुये शासकीय सेवको का विवरण –
जितेन्द्र सोनी सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्ति हुए हैं, इनका सेवाकाल 39 वर्ष 03 माह 08 दिवस रहा हैं।
कमलेश राय, प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 34 वर्ष 04 माह 11 दिवस रहा हैं।
जस्सूलाल सोलंकी, प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिृवत्त हुये हैं। इनका सेवाकाल 28 वर्ष 07 माह 25 दिवस रहा हैं।
