शासकीय प्राथमिक शाला हबीबनगर में शराब के नशे मे बिना अनुमति किया प्रवेश, बिडियो बनाकर किया हंगामा, छात्र-छात्राए हुए भयभीत…

बिडियो बनाकर किया हंगामा, छात्र-छात्राए हुए भयभीत…

शिक्षको ने लाड़कुई चौकी मे आवेदन दे कि कार्यवाही की मांग…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – इन दिनों भैरूंदा जनपद क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा जाकर बिडियो बनाने का प्रचलन सा चल गया है, आए दिन ग्रामीण शासकीय कार्यालय में जाकर बिडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं, जिससे न केवल शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही, बल्कि इस प्रकार के कृत से कुछ लोगों को बल प्रदान हो रहा है। जिसको लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली, जिसका नतीजा हैकि अब यह बातें धीरे-धीरे आम होती जा रही है।

      ऐसा ही एक मामला विकास खंड भैरूंदा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हबीब नगर से सामने आया है जहां कुछ लोग शराब के नशे में विद्यालय में घुस गए और हंगामा किया, जिसको लेकर शिक्षक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए लाड़कुई चौकी में आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की।

       वही आवेदन मे उल्लेख किया है कि दिनांक 18.04.2026 दिन मंगलवार समय के लगभग 03 बजे व्यवस्थित क्लास चल रही थी, कक्ष कमांक 02 में कक्षा 4 व 5 शिक्षिका द्वारा अध्यापन कराया जा रहा था। व कक्ष कमांक 01 में ऑफिस व क्लास रूम में प्री-प्रायमरी क्लास चल रही थी। हम दो शिक्षको द्वारा बच्चो कि प्रोफाइल अपडेसन का कार्य कर रहे थे और क्लास में बच्चे पढ़ रहे थे। तभी अचानक गांव के कुछ लोग मेन गेट से बिडियो बनाते हुए, स्कुल मे प्रवेश किया और हमारे कार्य में व्यवधान उत्पन्न करते हुए, छात्र-छात्राओ को धमकाया व हमे भी धमकाया और बोला प्री-प्रायमरी में 03 साल के बच्चों का प्रवेश क्यों करते हो, यह तो गलत है और एक बालक से गिनती व अल्फाबेट बोलने को कहा गया व सही पढने पर भी उसे धमकाया गया, जिससे बच्चे भयभित हो गए।

     वही हबीबनगर निवासी तीनो लोग शराब के नशे में धुत थे, मुंह से गांजे व शराब की बदबू आ रही थी। तभी अचानक एक छात्र के पिता अपने बच्चे को देखने आ गए। इसी बीच यह घटना देखी तो पालक ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया ओर कहा कि बिना नशे में स्कूल आकर पूछताछ कर सकते हो। लेकिन नशे की हालत में हंगामा मत करो, अपने घर जाओ तब एक व्यक्ति ने कहा नशा करूँ या कुछ भी स्कूल की जांच तो करूंगा।

       इस घटना से भयभीत शिक्षको द्वारा लाड़कुई चौकी पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी देते हुए, आवेदन देते हुए उचित कार्यवाही की मांग की गई है।, शिक्षको का कहना है इस घटना से छात्र छात्राएं भयभीत है, ओर ऐसे मे कोई अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

       वही प्रभारी शिक्षक ने बताया कि कुछ लोगो द्वारा स्कूल में आकर हंगामा किया ओर बिडीओ वायरल करने की धमकी दी गई, मेरे द्वारा संकुल प्राचार्य को अवगत कराया गया, इसके साथ ही लाड़कुई चौकी मे आवेदन दिया गया ओर डायल 112 को भी मोबाइल से अवगत कराया गया है। लेकिन अभी कोई नही आया है, ग्रामीणो द्वारा आज भी स्कूल आए थे ओर अभी भी स्कूल से कुछ दूरी पर बैठे हुए है, जिसके भय से में कही जा भी नही पा रहा हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!