शिक्षक ऐप में Log-out नहीं हो रहे शिक्षक, विभाग ने Auto Log-out की दी सूचना…

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन अटेंडेंस पर फिर तकनीकी संकट!

नेटवर्क और सर्वर की समस्या से नियमित एवं अतिथि शिक्षक परेशान, अब सवाल—तकनीकी खामी का खामियाजा शिक्षकों के वेतन और मानदेय से क्यों ?

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भोपाल – मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था एक बार फिर चर्चा में है। प्रदेश के कई शिक्षक आज शिक्षक ऐप में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। स्थिति यह है कि मोबाइल में इंटरनेट ठीक से चल रहा है, अन्य सभी ऑनलाइन काम सामान्य रूप से हो रहे हैं, लेकिन शिक्षक ऐप में Log-out करने पर Network Error की समस्या सामने आ रही है।

इस समस्या से केवल अतिथि शिक्षक ही नहीं, बल्कि नियमित शिक्षक भी परेशान हैं।

इसी बीच विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है कि तकनीकी समस्या के कारण शिक्षक ऐप में Log-out नहीं हो पा रहा है। जिन शिक्षकों ने Log-in किया है, वे Auto Log-out हो जाएंगे।

इस सूचना से फिलहाल शिक्षकों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन एक बड़ा सवाल अभी भी कायम है कि ऐसी तकनीकी समस्याएं बार-बार क्यों सामने आती हैं?

आखिर कब तक तकनीकी खामियों से परेशान रहेंगे शिक्षक ?

कभी सर्वर डाउन, कभी नेटवर्क एरर, कभी ऐप की समस्या और कभी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं होने की परेशानी। आए दिन ऐसी स्थितियां बनती हैं। सबसे ज्यादा चिंता अतिथि शिक्षकों को रहती है, क्योंकि उपस्थिति में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उनके मानदेय में कटौती होने का डर बना रहता है।

ऑनलाइन व्यवस्था जरूरी, लेकिन ऑफलाइन विकल्प भी होना चाहिए !

ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करना है। इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन क्या तकनीकी समस्या के समय ऑफलाइन उपस्थिति रजिस्टर को प्राथमिकता नहीं मिलनी चाहिए?

क्या ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू होने से पहले शिक्षक स्कूलों में पढ़ाई नहीं करवाते थे ? क्या शिक्षक अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते थे ? निश्चित रूप से तकनीक व्यवस्था को बेहतर बनाने का माध्यम है, ना कि शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी में डालने का।

इस व्यवस्था को लेकर शिक्षको की, कुछ जरूरी मांगें –

1. ऑनलाइन अटेंडेंस के साथ ऑफलाइन उपस्थिति रजिस्टर को भी मान्यता दी जाए।
2. सर्वर, नेटवर्क या ऐप की तकनीकी खराबी के कारण किसी शिक्षक को अनुपस्थित न माना जाए।
3. जिन शिक्षकों का Auto Log-out हुआ है, उनकी उपस्थिति का उचित सत्यापन किया जाए।
4. अतिथि शिक्षकों के मानदेय और नियमित शिक्षकों के वेतन में तकनीकी कारणों से कटौती न हो।
5. संबंधित अधिकारी वेतन एवं मानदेय बनाने से पहले वास्तविक उपस्थिति का विधिवत प्रमाणीकरण करें।
6. बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए।

अधिकारी का क्या कहना…

जब विभाग स्वयं स्वीकार कर रहा है कि तकनीकी समस्या के कारण Log-out नहीं हो पा रहा और Auto Log-out की व्यवस्था करनी पड़ रही है, तो कहा कि यह समस्या भोपाल से है कब तक ठीक होगी, यह बता नही सकते।

सरकार और विभाग को यह समझना होगा कि नियमित शिक्षक हों या अतिथि शिक्षक, सभी शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। तकनीक का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना होना चाहिए, ना कि शिक्षकों इस प्रकार की समस्या से परेशान करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!