ग्राम लाड़कुई में कुछ लोगो द्वारा दशहरा मैदान में सुखाई जा रही मक्का फसल, हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी महेश तिवारी ने किया अनुरोध….
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– खेलो इंडिया और फिट इंडिया के तहत संसदीय खेल महोत्सव की तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर भैरूंदा जनपद क्षेत्र में लगभग 08 खेल ग्राउंड बनाए जाना हैं, जिसको तैयार करने का काम लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

बता दे की विगत वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष करते आ रहे हैं। इसी संदर्भ में इस बार सांसद खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, रस्साकसी, नींबू दौड़, चम्मच दौड़, फुटबॉल, हॉकी जैसी प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र विदिशा से किया जाना है। जिसको लेकर भैरुन्द्रा क्षेत्र में भी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

तो वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी 1 व 2 नवम्बर से क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। जिसको लेकर भैरूंदा क्षेत्र में लगभग आठ खेल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
वही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी महेश तिवारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया है कि भैरूंदा क्षेत्र के तीनो मंडल लाड़कुई, चकल्दी व गोपालपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से छीपानेर, वासुदेव, भिलाई, पाॅचोर, राला व भैरुंदा में तैयार करवाये जा रहे हैं।

वही ग्राम लाड़कुई में दशहरा मैदान को खेल ग्राउंड के लिए चिह्नित किया गया है, लेकिन वहा कुछ लोगो द्वारा मक्का फसल सुखाई जा रही है, जिसे हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी महेश तिवारी द्वारा अनुरोध भी किया गया है, लेकिन लोगो पर इस अनुरोध का कोई खासा असर देखने को नही मिला, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तिवारी द्वारा प्रशासन स्तर पर भी मक्का हटवाने के लिए अनुरोध किया है। लेकिन उनकी ओर से भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। जबकि लाड़कुई हेलीपैड पर भी अतिक्रमण कर मक्का फसल सुखाई जा रही है, प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अगर अचानक किसी वीआईपी को आना हो तो वह अपना है हेलीकॉप्टर कहां उतरेगा यह एक गंभीर विषय है। कहीं ना कहीं दबंग लोग प्रशासन को अपनी उंगलियों पर नाचते नजर आ रहे हैं।
