बड़ी संख्या में आदिवासी समाज जूटे भैरुंदा, वन विभाग द्वारा की जा ही कार्यवाही किया विरोध…

कार्यक्रम में मौजूद रहे, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– बुदनी के भैरूंदा में आदिवासी समाज द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी शामिल हुए तो वही इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों को संबोधित किया।

बता दें कि विगत दिनों वन विकास निगम व सामान्य द्वारा आदिवासियों को वन भूमि में कब्जे से बेदखल के लिए नोटिस दिए जा रहा है, इसके विरोध में आज हजारों की संख्या में आदिवासी भैरूंदा के दशहरा मैदान में एकत्रित हुए और अपनी बात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने रखी।
      वहीं इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा अपने संबोधन में वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई को वन विभाग की हटधर्मिता बताया वहीं उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र में और राज्य में हमारी सरकार है उसके बाद भी वन विभाग द्वारा आदिवासियों को अपनी जमीन पर वोनी करने से रोका जा रहा है उन्होंने कहा गरीब आदिवासी जमीन के छोटे से टुकड़े पर कृषि कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं जो वन विभाग से देखा नहीं जा रहा है, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशान साधते हुए, कहा कि पूर्व में कांग्रेस द्वारा भी आदिवासियों पर अत्याचार किया जा रहा था। तो वही 15 महीने की आई सरकार में भी कांग्रेस द्वारा जमीन को नापने का काम किया गया है।

        केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नोटिस के कारण आदिवासी दीपावली नही मना पाए, झा आदिवासी वर्षो से कब्जा कर खेती कर रहे है, खून पसीना एक कर खेत बनाया ओर उस पर बोनी नही करने के नोटिस दे दिए गए।
उस समय कांग्रेस सरकार ने भी इन्हे परेशान किया है। उनके मुर्गा-मुर्गी ओर दारू मांगते थे। कांग्रेस की सरकार के खिलाफ हमने संघर्ष किया, आंदोलन किया। वही कृषि मंत्री ने कहा कि हमने नारा दिया था, कि “जीना है तो लडना सीखो” तब हमने आंदोलन किया ओर ट्रैक्टर लेकर भोपाल पहुंचे। 
       वही आज फिर आदिवासी ओर ओबीसी ने पुकारा तो मैं फिर आया हूॅ। जब बुलाओगे तब आउॅगा।
वही रिटायर्ड वन विभाग के अधिकारी द्वारा चिट्ठी लिखकर बोला है कि शिवराज आदिवासियो को भडकाता है। जिन्होने नोटिस दिया में उनसे कहना चाहता हूॅ ,कि हमारी सरकार है, यह अन्याय नही हो सकता है। हमारी सरकार हमारे मुख्यमंत्री अन्याय कैसे हो जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि, कोई अन्याय नही होने दिया जाएगा।
      शिवराज ने कहा कि किसी को परेशान करना अधिकार नही है। घोर अन्याय है ओर कोई अन्याय नही होने दिया जाएगा।
देश मे लोकतंत्र है, जब हमे बोनी करना है हम बोनी करेंगे।
      वही शिवराज ने कहा कि एक खेल ओर चल रहा है, ऐसे लोग है जो सोच रहे है कि यह हटे तो हम डटे, ओर गरीबों की जमीन पर रिसोर्ट बन रहे है। गरीब के लिए जमीन नही है रिसोर्ट के लिए जमीन नही है।
वही मुख्यमंत्री की तारीफ की ओर आदिवासियो को एक जुट होकर रहने की बात कही है। वही कहा कि आदिवासी महिला व युवाओ की एक बेहतर टीम बनाने की बात कही। हम सब को एक होकर रहना है।
      वही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पुरानी जमीन पर बोनी करने से रोका जाता है तो एक साथ विरोध करना होगा। गांव-गांव मे ऐसी टीम बनाई जाएगी। कोई भी इनको अकेला ना समझे मैं ओर विधायक उनके साथ खडे रहेंगे। वही कार्यक्रम के अंत मे एसडीएम सुधीर कुशवाह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!