नगर की कृषि उपज मंडी मै 04 दिनो का रहेगा अवकाश, नीलामी कार्य रहेगा बंद…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – नगर के कृषि उपज मंडी में 04 दिन के अवकाश के चलते नीलामी कार्य बंद रहने की जानकारी देते हुए मंडी सचिव विलियम जार्ज द्वारा एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मण्डी व्यापारी ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन द्वारा आवेदन देते हुए कहा कि आगामी दिनो मे दिनांक 14 फरवरी से 17 फरवरी तक बैंक अवकाश, अमावस्या एंव शासकीय अवकाश होने के कारण हम्माल, तुलावटी, मजदूर संघ द्वारा नीलाम कार्य बंद रखने हेतु आवेदन दिया गया है।

  इसलिये दिनांक 14 फरवरी से 17 फरवरी तक कृषि उपज मंडी 04 दिनों तक बंद रहेगी, इस दौरान कृषक बंधु उपरोक्त तिथियों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी में ना लावे ओर असुविधा से बचे।

     वही दिनांक 18 फरवरी 2026 को कृषि उपज मंड़ी में नीलामी कार्य चालू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!