बुदनी के ग्राम आवलीघाट में भूख-प्यास से तड़प रहा गौ-वंश, आए दिन हो रही मौतें…

ग्रामीण ने लगाएं गौशाला में भ्रष्टाचार का आरोप…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बिडीओ…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
बुदनी – जनपद पंचायत बुधनी अंतर्गत आने वाले रेहटी तहसील की ग्राम पंचायत आवलीघाट की गौशाला का एक बिडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाया जा रहा है। शासकीय गौशाला की स्थिति बेहद चिंताजनक सामने आई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा गौशाला संचालन के लिए लाखो रूपए की राशि दिए जाने के बावजूद सरपंच और सचिव द्वारा गौमाता के चारा पानी में राशि खर्च नहीं की जा रही, बल्कि भ्रष्टाचार कर अपनी जेब भरने का काम किया जा रहा है। ग्राम आबलीघाट निवासी गौ सेवक राहुल पाल का आरोप है कि भूख और प्यास से लगातार गायों की मौत हो रही है और कई बार शिकायत के बाद आज तक किसी प्रकार की जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिससे सरपंच और सचिव के हौसले बुलंद है तो वही ग्राम पंचायत सरपंच सचिव की लापरवाही के कारण आए दिन गायों की मौत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौशाला में न तो चारे-पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही उपचार की उचित सुविधा। कई गायें बीमार हालत में पड़ी रहती हैं और समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो रही है।  

गौशाला का संचालन पंचायत द्वारा किया जा रहा है और यहां लगभग रिकॉर्ड में 107 गाय दर्शाई जा रही हैं लेकिन वहीं ग्रामीण के अनुसार गौशाला में लगभग 50 से 60 गए हैं। जो एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!