जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं एलपीजी गैस सिलेंडर…
कार्यवाही में जब्त किए गए 08 घरेलू गैस सिलेंडर…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसाय के लिए उपयोग करने वाली दुकानों एवं संस्थानों की जांच कर उपयोग किए जा रहे, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं एवं कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में भैरूंदा में जांच के दौरान भैरूंदा स्थित 10 दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्यवाही करते हुए, 08 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्यवाही सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रकाश यादव एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा की गई।
इस दौरान नगर भैरूंदा के बस स्टैंड, सीहोर नाका क्षेत्र स्थित होटल, रेस्टॉरेंट का निरीक्षण किया, निरीक्षण समय में संचालक साहू ज्योति रेस्टोरेंट, राठौर रेस्टोरेंट, देवलाल का ढाबा, दरबार रेस्टोरेंट, विशाल भोजनालय, विशाल रेस्टोरेंट आदि द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग करते पाये जाने पर “द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 अंतर्गत 10 होटल, रेस्टोरेंट के निरीक्षण में 08 घरेलू गैस सिलेण्डर उपयोग करते पाये जाने पर होटल, रेस्टोरेंट संचालको के विरूद्ध प्रकरण निर्मित किये गये।
वही जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भामोर ने बताया कि जिले में एलपीजी गैंस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।
वही देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्रो मे होने वाली गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी गई है, ओर ग्रामीणो को गैस सिलेंडर लेने के लिए ऐजेंसियो पर जाना पड रहा है, जिससे ग्रामीणो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



