कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी में ना लावे एवं असुविधा से बचे…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – नगर के कृषि उपज मंडी में 05 दिन के अवकाश के चलते नीलामी कार्य बंद रहने की जानकारी देते हुए मंडी सचिव द्वारा एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मण्डी व्यापारी ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन द्वारा आवेदन देते हुए कहा कि आगामी दिनो मे दिनांक 18 मार्च से 22 मार्च तक विभिन्न त्यौहार व बैंक अवकाश जैसे अमावस्या, गुडी पड़वा, चेती चांद व ईदुल फित्र त्यौहार एंव शासकीय अवकाश होने के कारण कृषि उपज का नीलामी कार्य बंद रहेगा।
इसलिये दिनांक 18 मार्च से 22 मार्च तक कृषि उपज मंडी 05 दिनों तक बंद रहेगी, इस दौरान कृषक बंधु उपरोक्त तिथियों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी में ना लावे ओर असुविधा से बचे। वही दिनांक 23 मार्च 2026 को कृषि उपज मंड़ी में नीलामी कार्य चालू रहेगा।
01- 18.03.2026 अमावस्या होने के कारण
02- 19.03.2026 गुड़ी पड़वा होने के कारण अवकाश
03- 20.03.2026 चेती चांद होने के कारण अवकाश
04- 21.03.2026 ईदुल फित्र होने के कारण अवकाश
05- 22.03.2026 रविवार (शासकीय अवकाश)
कृषक बंधुओ उपरोक्त तिथियों में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मण्डी में ना लावे एवं असुविधा से बचे।
