अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – आज दिनांक 28/07/2026 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चींच भैरूंदा में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाले सामाजिक, पारिवारिक तथा कानूनी परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को छात्र जीवन में होने वाले दुष्परिणाम एवं उससे होने वाली हानि के बारे में बताया गया। किसी व्यक्ति को नशे की लत है, तो वह उसे छोड़कर एक नई और बेहतर शुरुआत कर सकता है।
साथ ही यह भी समझाया गया कि नशा, मारपीट, सड़क दुर्घटनाएँ, घरेलू हिंसा, चोरी, लूट तथा अन्य अनेक अपराधों के पीछे नशा एक प्रमुख कारण बनता है। इसलिए स्वयं नशे से दूर रहना और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना समाज के हित में अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्रों को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं भैरूंदा का स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं मौजूद रहे।
