भव्य आयोजन: पीएमश्री स्कूल लाड़कुई में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन !

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – आज पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाड़कुई (सीहोर) में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप मे 14 सितम्बर से 14 नवम्बर तक मनाया जाएगा। इस अभियान की शुभारंभ 14 सितम्बर की, जिसके तहत 25 सेवा संकल्पों पर कार्य आयोजित किए जाएंग।

इस अवसर पर ग्राम लाड़कुई के पीएम श्री विद्यालय मे रंगोली व दीप प्रज्वलन किया गया, स्कूल की छात्राओं ने ‘विकसित भारत’ की संकल्पना पर बेहद आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीप जलाए। जन-भागीदारी के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण जन और बड़ी संख्या में पालक व बच्चे सम्मिलित हुए। 

वही इस दौरान श्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए बदलावों जैसे डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास, धारा 370 की समाप्ति, भव्य राम मंदिर निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

वही उपस्थित सभी नागरिकों और विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपने-अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। सभी मार्गदर्शकों, अतिथियों, पालकों और प्यारे बच्चों का इस सफल आयोजन के लिए विध्यालय प्राचार्य विजय नागर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!