अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – वन विभाग लाड़कुई द्वारा लगातार अवैध रूप परिवहन की जारी रही सागौन की सिल्लियो पर कार्यवाही की जा रही है।

इसी संदर्भ मे रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से सागौन की सिल्लियो का परिवहन करते एक व्यक्ति पकड़ा गया, जिसके द्वारा दो सागौन की सिल्लियो का परिवहन किया जा रहा था।

वही दिनांक 19/08/26 सुबह 06 बजे के करीब ग्राम लाड़कुई निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा के निज निवास पर औचक जप्ती कार्यवाही की गई। इस दौरान वनोपज 28 सागौन की चरपट जिसकी अनुमानित कीमत 15000/- रूपए जप्त कर उक्त व्यक्ति पर वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई।
