विधायक बोले— इस प्रकार के नुकसान पहुंचाने वाली कार्यवाही निंदनीय, पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाएंगे…

कोसमी पहुंचे विधायक रमाकांत भार्गव, कराई तिरपाल उपलब्ध…

विधायक बोले—मकान, फसल और कुएं को नुकसान पहुंचाने वाली कार्यवाही निंदनीय, पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाएंगे…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा।
रविवार को ग्राम कोसमी में वन विकास निगम की कार्यवाही के दौरान 5-6 वन भूमि पर अतिक्रमणकारियो के मकान तोड़े जाने, फसलों को नष्ट कर कुएं को मिट्टी से भरने का मामला लगातार बडता जा रहा है। रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहायता के निर्देश देने के बाद सोमवार को भी क्षेत्रीय विधायक रमाकांत भार्गव कोसमी पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और संकट की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की पहल की गई। जिन परिवारों के मकान टूटने से सिर छिपाने का ठिकाना छिन गया था, उन्हें अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था करने के लिए तिरपाल व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विधायक रमाकांत भार्गव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सहायता राशि की व्यवस्था कर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई।

पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेंगे : भार्गव

विधायक भार्गव ने कहा कि वह पीड़ित परिवारों के बीच उनकी समस्याएं जानने और उन्हें राहत दिलाने के उद्देश्य से पहुंचे हैं। जिन परिवारों के मकान टूट गए हैं, उनके सामने तत्काल रहने की व्यवस्था करना सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में तिरपाल उपलब्ध कराना और घरौंदा तैयार करने के लिए आर्थिक सहायता देना जरूरी कदम है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वह फिर से अपने परिवार के साथ रहने की व्यवस्था कर सकें और जीवन को सामान्य बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!