थाना मण्डी पुलिस की बड़ी कार्यवाही…
पूछताछ में थाना जावर-पार्वती क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया।
सीहोर – दिनांक 23.09.2026 को फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मण्डी में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
फरियादी के अनुसार, दिनांक 28.09.2026 को सुबह करीब 9:00 बजे घर पहुँचने पर मुख्य दरवाजे एवं अलमारी के ताले टूटे मिले तथा घर में रखे सोने-चाँदी के जेवरात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करना पाया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
की गई कार्यवाही – 10–15 दिनों तक संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर गोपनीय निगरानी (सर्विलांस) रखी गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं साइबर टीम से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश करते हुए पुलिस टीम देवास पहुँची। इसी दौरान देवास ब्रिज के स्टॉपेज के पास पल्सर मोटरसाइकिल से पहुँचे तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने थाना मण्डी क्षेत्र में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा थाना आष्टा जावर-पार्वती क्षेत्र में वह अन्य जिलों में भी चोरी करना स्वीकार की है। पुलिस द्वारा दिनांक 10.10.2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने-चाँदी के जेवरात एवं वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल सहित कुल क़ीमत लगभग 3,10,000/- रूपये की कीमत का माल बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सीहोर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
- भारत अहिरवार, पिता प्रेमनारायण, उम्र 24 वर्ष, निवासी मकान नं. 177, शंकर नगर, करोंद, थाना निशातपुरा, जिला भोपाल।
- अभिषेक कुशवाह, पिता टीकाराम कुशवाह, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नं. 1339, दुर्गा नगर, करोंद, भोपाल।
- चिराग पाठक, पिता सुधीर पाठक, उम्र 21 वर्ष, निवासी मकान नं. 60, रतन कॉलोनी, करोंद, थाना निशातपुरा, जिला भोपाल।
जप्त/बरामद माल –
- सोने की एक जोड़ी कान की झुमकियाँ।
- चाँदी की एक जोड़ी पायजेब।
- सोने की एक अंगूठी।
- सोने की एक हाय।
- चाँदी का एक करोंदा।
- एक पल्सर मोटरसाइकिल। (कुल कीमत: ₹ 3,10,000/-)
इस कार्यवाही में सउनि जगदीश मर्सकोले, प्रआर 140 उमेश वर्मा, प्रआर 92 भावना भिलाला, आर 736 नेपाल सिंह (आसूचना), आर 664 कृष्णपाल सिंह, आर 671 जितेन्द्र मेवाड़ा एवं आर 897 रीतेश मण्डेरिया की सराहनीय भूमिका रही।
