वन विभाग, लाड़कुई की कार्यवाही, सागौन लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए 02 मोटरसाइकिल जप्त…

वन विभाग, लाड़कुई की कार्यवाही…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर श्रीमती अर्चना पटेल, वन मंडलाधिकारी महोदया सीहोर के निर्देशन एवं आर.के. चौधरी, उप वन मंडलाधिकारी बुधनी के मार्गदर्शन में प्रकाश चंद्र उईके, वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया।

दल में ओम कुमार गोयल (वनपाल) परिक्षेत्र सहायक पिपलानी, संतोष कुमार वर्मा वनरक्षक डोंगलापानी, प्रेम सागर बागवान वनरक्षक खजुरपानी, वन सुरक्षा श्रमिक तथा वन सुरक्षा समिति डोंगलापानी के सदस्य शामिल थे। दल द्वारा डोंगलापानी से खजुरपानी मार्ग की निगरानी खजुरपानी जोड़ के पास की जा रही थी।

इसी दौरान रात्रि लगभग 2:30 बजे डोंगलापानी की ओर से एक मोटरसाइकिल की रोशनी दिखाई दी। वन अमले द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया। वन अमले को देखते ही वाहन चालक अपनी दोनों मोटरसाइकिल को सड़क पर लकड़ी सहित फेंककर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए। वन अमले द्वारा पीछा किया गया परंतु अपराधी भागने में सफल रहे।

घटनास्थल पर दोनों मोटरसाइकिलों से सागौन की लकड़ी खोलकर उसे शासकीय वाहन बोलेरो पिकअप में रखकर वनरक्षक नाका डोंगलापानी लाया गया। वनोपज एवं वाहनों का उतारकर मापन कार्य किया गया।

जप्त वनोपज: कुल 05 नग, 0.302 घन मीटर सागौन लकड़ी। अनुमानित कीमत – ₹13,244/-
जप्त वाहन: 02 मोटरसाइकिल – हीरो स्प्लेंडर एवं हीरो एच.एफ. डीलक्स, बिना नंबर प्लेट। अनुमानित कीमत – ₹30,000/-

वन विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1) “क” एवं मध्य प्रदेश वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा 5(1), 15, 16 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। फरार अपराधी स्थानीय गांव के निवासी हैं, जिनकी पहचान स्टाफ द्वारा कर ली गई है। उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!