धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे विभिन्न दलों के नेता, इसी क्रम मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री पहुंचे कोसमी…

कोसमी में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बाद सियासी हलचल तेज…

हजारों की संख्या में आदिवासी आज कोसमी से भोपाल के लिए पैदल होंगे रवाना…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – बुधनी विधानसभा अंतर्गत आने वाले कोसमी बना राजनैतिक गतिविधियों का केंद्र, भारत आदिवासी पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने आदिवासियो द्वारा दिया जा रहा धरना स्थल पहुंच मुलाकात की, ओर उनकी समस्या जानी।

 बता दे कि विगत दिनो कोसमी के कक्ष क्रमांक 426 में वन विकास निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद, प्रभावित आदिवासी समाज के लोग वन विकास निगम के डिपो मे धरने पर बैठ गए, जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिसको लेकर प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक के बाद एक राजनीतक दलों के नेताओं की आमद से बुधनी की राजनीति में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

इस दौड़ मे सबसे पहले भारत आदिवासी पार्टी से निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार कोसमी पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मनोज यादव ने भी प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका पक्ष जाना। 

 वहीं शाम होते-होते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती एवं पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल भी धरना स्थल पर पहुंचे ओर परिवारों से मिलकर कार्यवाही के विषय मे विस्तार से चर्चा की।

एक के बाद एक नेताओं की दस्तक से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी के साथ ही क्षेत्र में विपक्षी दलों की सक्रियता भी दिखाई देने लगी है।

अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की लगातार आवाजाही से चर्चाओं का दौर तेज…

भाजपा के प्रभाव वाले बुधनी विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। क्षेत्र में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की लगातार आवाजाही को स्थानीय राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर कोसमी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शुरू हुई राजनीतिक हलचल ने नए सिरे से चर्चाओं को जन्म दिया है।

स्थानीय स्तर पर इस घटनाक्रम को बुधनी विधानसभा की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता बढ़ने से क्षेत्र की राजनीति में हलचल महसूस की जा रही है।

हालांकि, इन राजनीतिक गतिविधियों के पीछे नेताओं की रणनीति और उनके आगामी कदमों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार हो रही आवाजाही ने स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

फिलहाल, कोसमी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद पैदा हुआ घटनाक्रम बुधनी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। आने वाले दिनों में इन गतिविधियों का स्थानीय राजनीति पर क्या असर पड़ता है, इस पर लोगों की नजरें रहेंगी।

आज पेदल भोपाल के लिए होंगे रवाना…

वही जानकारी के अनुसार चार दिनों से चल रहा है धरना प्रदर्शन के बाद आज आदिवासी समाज के लोग भोपाल पैदल यात्रा प्रारंभ करेंगे, यह यात्रा धरना स्थल से प्रारंभ होकर भोपाल सीएम हाउस पहुंचेगी।

वही जानकारी देते हुए रमेश बरेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष चकल्दी ने बताया की 15 तारीख को भोपाल के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की जाएगी, जो भोपाल पहुंचकर सीएम साहब के समक्ष हमारी मांगों को रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!