भैरुंदा पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकल को आरोपी के कब्जे से किया जप्त…

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – दिनांक 29/10/2026 को फरियादी निवासी ग्राम गिल्लौर थाना भैरुंदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22/10/2026 को मैंने अपनी काले रंग की हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकल क्रमांक MP37-ZD-0442 को रात्रि करीबन 11.30 घर के बाहर खडी करके मैं सोने चला गया था। जब अगले दिन दिनाक 23/10/2026 को सुबह करीबन 05.00 बजे मैं उठा ओर देखा तो मेरे घर के बाहर खडी मेरी मोटरसाइकल नही थी। कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 636/2026 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

वही पुलिस द्वारा टीम गठित की गई, टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही राहुल उईके पिता रामविलास उईके उम्र 30 साल निवासी ग्राम गिल्लौर से पूछताछ की गई, जिसने मोटरसाईकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गई मोटरसाइकल MP37-ZD-0442 को जप्त कर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उपजेल भैरुंदा मे दाखिल किया गया।

इस कार्यवाही में उनि राजेश यादव, प्रआर अनुप विश्वकर्मा, प्रआर आशीष बारेला, प्रआर राकेश ठाकुर की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!