भैरुंदा पुलिस ने हत्या के आरोपीगणो को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार…

आरोपीगणो को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – दिनांक 06/10/2026 को फरियादिया कंचन गाथले के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई, कि मैं उपरोक्त पते पर रहती हूँ घरेलू काम करती हूँ कि दिनांक 27.10.2026 मैं तथा मेरे पापा रामद्वार गाथले, माँ सीता बाई, भाई अरूँण गाथले हम सभी अपने घर मे थे मेरे पिताजी रामद्वार खाना खा रहे थे। हम तीनो आपस मे बैठकर बातचीत कर रहे थे कि शाम करीब 06.50 बजे मेरे गांव के संतू गाथले पिता भग्गू गाथले, बलराम पिता संतू गाथले, सिन्देश पिता संतू गाथले, दुर्गेश पिता संतू गाथले, चीन्टू बेलदार पिता मकून बेलदार, राहुल सिवरा पिता राजू सिवरा एक राय होकर हाथ मे लठ डण्डे लेकर मेरे घर के अन्दर आये आते ही हम लोगो को गंदी गंदी गालिया देने लगे मेरे पिता रामद्वार इन लोगो को गाली देने से मना किया तो सभी लोगो ने मारपीट किया। जिससे रामद्वार गाथले, सीता बाई, अरुण गाथले व मुझे चोट लगी। वही रामद्वार को अधिक चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा मे अपराध क्रमांक 634/2026 धारा 190, 191(2), 191(3), 331(6) ,296(बी), 115(2), 351(3) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया, दौराने विवेचना मृतक रामद्वार की मारपीट मे आई चोटो के कारण से इलाज के दौरान मृत्यु होने से प्रकरण मे धारा 103(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना भैरुंदा की गठित टीम द्वारा घटना के तुरंत बाद सक्रिय होकर आरोपी (01) दुर्गेश उर्फ बुलका पिता संतु उर्फ संतोष गाथले उम्र 20 साल नि. लाचौर थाना भैरुदा, (2) राहुल सिवरा पिता राजु उर्फ राजेश सिवरा उम्र 24 साल निवासी ग्राम लाचौर थाना भैरुदा, (3) संतु उर्फ संतोष गाथले पिता भग्गू गाथले उम्र 63 साल निवासी ग्राम लाचौर थाना भैरुंदा, (4) चिंन्टू बेलदार पिता मकूनसिंह बेलदार उम्र 25 साल निवासी ग्राम लाचौर थाना भैरुंदा, (5) बलराम गाथले पिता संतु उर्फ संतोष गाथले उम्र 27 साल निवासी ग्राम लाचौर थाना भैरुदा, (6) सिंदेश उर्फ रितेश पिता संतु उर्फ संतोष गाथले उम्र 26 साल नि. ग्राम लाचोर थाना भैरुंदा जिला सीहोर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणो का जेल वारंट बनाने से उपजेल भैरुंदा मे दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका –

उक्त कार्यवाही में उनि राजेश यादव, सउनि सुंदरलाल सरयाम, प्रधान आरक्षक मुकेश उईके, प्रधान आरक्षक महेन्द्र, प्रधान आरक्षक अनुप, प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे, प्रआऱ राधेश्याम भिलाला, आरक्षक दिनेश, आऱक्षक लवकेश जाट, आरक्षक रविन्द्र, आऱक्षक सचिन, आरक्षक राजाबाबू , आरक्षक बसंत , सैनिक कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!