आरोपियो के कब्जे से नगदी 71,000 रुपये, 07 मोबाईल एवं 06 मोटर सायकिल कुल मसरुका लगभग 05 लाख रुपये का ज़प्त…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा अवैध गतिविधियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थेl निर्देशों के पालन मेें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी रौशन कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना प्रभारी के नेतृत्व मेें गठित टीम को दिनांक 02 नवम्बर 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लाड़कुई क्षेत्र अंतर्गत एक खेत पर बनी टपरिया में कुछ लोग ताश के पत्तो से रुपयो का हारजीत का दांव लगाकर लाईट के उजाले मे जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस बल को हमराह लेकर खेत पर बनी टपरिया पर पंहुचे, जहां पर कुछ लोग हारजीत का दांव लगाकर रूपयो एवं ताश पत्तो से जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर 07 व्यक्तियो को पकडने में सफलता प्राप्त की तथा 04 व्यक्ति रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। जिनके कब्जे से व फड से कुल 71 हजार रुपये एवं 52 ताश के पत्ते एवं फड पर मिले 07 मोबाईले व मौके पर 06 मोटरसायकिल मिले। उपरोक्त रूपये एवं वाहन मोबाईल ताश पत्ते मुताबिक जप्ती पत्रक के जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो का कृत्य धारा 13 जुँआ एक्ट का पाये जाने से बाद आरोपियो को धारा 35 बीएनएसएस का न्यायालय उपस्थिति का नोटिस तामिल कराया गया। अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया। फरार आरोपियो की तलाश जारी है।

सराहनीय योगदान –
उक्त कार्यवाही में उनि. राजेश यादव हमराह स्टाफ प्रआर. 243 अनुप विश्वकर्मा, प्रआऱ. 699 राकेश ठाकुर, आर 861 सतेन्द्र, आर 787 राहुल बघेल, आर 485 राहुल देशवाली, आर. 795 रविन्द्र, आर 437 निखिल, आर.81 राजाबाबू का सराहनीय भुमिका रही है।
