अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में BVM इंटरनेशनल स्कूल, भैरूंदा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट अनुशासन, शानदार तालमेल, आकर्षक प्रस्तुति और अद्भुत संगीत कौशल से उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायक मंडल का दिल जीत लिया। छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया और विद्यालय को गौरवपूर्ण उपलब्धि दिलाई।

इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्य ने विजेता छात्राओं एवं संगीत अध्यापक भरत राज को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस सफलता के लिए मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों ( सतीश चंद्र ,श्रीमती रीना व्यास एवं श्रीमती ऋतु सराठे ) के प्रयासों की भी सराहना की।
BVM इंटरनेशनल स्कूल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं।
