भैरुंदा पुलिस ने मोटरसाईकल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

मोटर साइकिल ज़प्त कर आरोपी को भेजा जेल

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा – दिनांक 06/11/2026 को फरियादी विजेश पंवार पिता कैलाशचंद पंवार उम्र 42 वर्ष निवासी अतरालिया थाना भैरुंदा जिला ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 03 नवम्बर 2026 के रात्रि करीबन 10 बजे की उसकी स्टारसीटी मो.सा. क्रमांक MP 37-MA-7901 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भैरुंदा मे अपराध क्रमांक 653/2026 पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी रौशन जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित द्वारा मुखबिर सूचना पर संदेही विष्णु परते पिता बिसन परते उम्र 25 साल निवासी गिलहरी से चोरी गई मोटरसाईकल के सबंध मे पूछताछ की गई, जिसने मोटरसाईकल क्रमांक MP37-MA-7901 चोरी करना स्वीकार किया और आरोपी के कब्जे से उक्त मोटरसाइकल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से आरोपी को उपजेल भैरुंदा मे दाखिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!