20 नवंबर को जिले में अवकाश, इसी दिन निर्धारित है कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा।
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर। देवउठनी ग्यारस के पावन पर्व पर जिला प्रशासन द्वारा 20 नवंबर 2026 को जिले में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा जारी अर्धवार्षिक परीक्षा कार्यक्रम में इसी दिन कक्षा 11वीं के NSQF विषयों एवं कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा निर्धारित है।


ऐसे में जिले में एक रोचक स्थिति सामने आ रही है। एक ओर त्यौहार के चलते जिले में अवकाश का माहौल रहेगा, वहीं दूसरी ओर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होना होगा।
चूंकि यह परीक्षा केवल निर्धारित कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए है और अवकाश जिले के व्यापक स्तर पर घोषित किया गया है, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में तिथि के अनुसार समायोजन की संभावना भी चर्चा में है।
यदि 20 नवंबर की परीक्षा को आगामी कार्यदिवस पर आयोजित किया जाता है, तो विद्यार्थियों को त्योहार के दिन परीक्षा की चिंता से मुक्ति मिलेगी और परीक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग इस विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, परीक्षा कार्यक्रम में कोई उपयुक्त बदलाव करते हैं या नहीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों की निगाहें अब इस संबंध में आने वाले आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर टिकी हैं। त्यौहार की खुशियां भी बनी रहें और विद्यार्थियों की परीक्षा व्यवस्था भी व्यवस्थित रहे, यही बेहतर समन्वय होगा।
