वन परिक्षेत्र लाड़कुई, सामान्य ने सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत 0.220 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
लाड़कुई– वन विभाग द्वारा सुरक्षा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। उसके अंतर्गत वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, वन अपराधों पर अंकुश लगाने एवं वन सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी अभियान के अंतर्गत वन मंडल अधिकारी अर्चना पटेल के निर्देशन में एवं उपवन मंडल अधिकारी बुधनी आर.के. चौधरी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद्र उईके मार्ग दर्शन में दल का गठन किया गया।

दिनांक 14 नवम्बर 2026 को परिसर सिंहपुर के कक्ष क्रमांक 428 में आरोपी अशोक पिता प्रहलाद सूर्यवंशी निवासी सिंहपुर( सरपंच पति ग्राम पंचायत रफीकगंज एवं ग्राम कोटवार ग्राम सनकोटा) द्वारा 0.220 हेक्टेयर वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किये जाने पर पी.ओ.आर. क्रमांक 42733/05 दिनांक 14 नवम्बर 2026 पंजीबद्ध किया गया था।

सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19/11/2026 को दल प्रभारी देवी सिंह भावर, डिप्टी रेंजर प.स.श्यामपुर एवं जयप्रकाश तिल्लौरे (वनपाल) प.स.लाड़कुई के हमराह नरेंद्र राजपूत वनरक्षक, यशवंत गोयल वनरक्षक, तेज सिंह वनरक्षक, महेंद्र राजपूत वनरक्षक, अमर सिंह रावत वनरक्षक एवं अन्य सुरक्षा श्रमिकों द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से कक्ष क्रमांक 428 की 0.220 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

इस कार्यवाही के दौरान अपराधी अशोक सूर्यवंशी की मौके पर गिरफ्तारी की गई एवं फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है। अतिक्रमित भूमि को गड्ढे कर पुनः वन भूमि में सम्मिलित किया गया। सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वन भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!