जिले की चारो विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न…

जिले की चारो विधानसभा में कुल 83.86 प्रतिशत हुआ मतदान

सीहोर विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत जिले की चारो विधानसभा में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। चारो विधानसभा में मतदाताओं द्वारा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मतदान किया गया। मतदान में अपने मताधिकार का उपयोग करने महिलाओं, वरिष्ठजनों तथा युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया।

मतदान समाप्ति के पश्चात निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिले की चारो विधानसभा में कुल 83.86 प्रतिशत मतदान हुआ। बुधनी विधानसभा में 84.07 प्रतिशत, आष्टा में 84.29 प्रतिशत, इछावर में 85.73 प्रतिशत तथा सीहोर विधानसभा में 81.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!