25 फरवरी से 12 वीं की व 27 फरवरी से दसवीं की परीक्षा होगी शुरू….

भेरूंदा- शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के लिए कमर कस ली है, इस वर्ष आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की आसुविधा ना हो इसके चलते शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू की है, बता दे कि मध्य प्रदेश में जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 12वीं व 10वीं की शुरू होगी, जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

वार्षिक परीक्षा…

वही जानकारी देते हुए, भैरूंदा प्रभारी विकासखंड शिक्षाधिकारी ललित कीर ने बताया कि वर्ष 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में 10वीं की 25 फरवरी से और 12वीं की 27 फरवरी से शुरू होने जा रही है, जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने भेरूंदा ब्लॉक में 22 केंद्र बनाए हैं।
जिसमें लगभग 250 से 300 पर्यवेक्षक व निरीक्षण दल की मौजूदगी में बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। दसवीं कक्षा में 2311 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे तो वही कक्षा 12वीं में 1754 छात्र छात्राएं परीक्षा देंगे, जिसको लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी की जा चूकी है।

ललित कीर, प्रभारी बीईओ भैरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!