अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई कार्यवाही, 45 लीटर कच्ची मदिरा की जप्त…

भैरूंदा– कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी दीप सिंह राठौर ने बताया कि आबकारी अमले द्वारा भैरूंदा के ग्राम बागलीखेड़ा, छाप, सुआपानी, छापरी, मगरीय, मँजीखेड़ा सहित अन्य ग्रामों में तीन अज्ञात प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करते हुए, 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 5000 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। आबकारी अमले द्वारा जब्त इस सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 05 लाख 09 हजार रूपये है। यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता नायक, आबकारी आरक्षको एवं नगर सैनिकों द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!