
भेरूंदा- बीते कुछ सालों में चूल्हा-चौका तक सीमित रहने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाए अब घर की चार दीवारी से बाहर निकलकर न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में योगदान दे रही हैं, बल्कि आत्म निर्भर और स्वावलम्बी बन रहीं हैं। अब वे घर-परिवार और अपने फैसले खुद ले रहीं हैं। समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बना रही हैं। जिले की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं।


वही आज लाडकुई मंडल मुख्यालय स्थित लिटिल फ्लावर कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। वही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, समाजसेवी हरिओम प्रजापति ने कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, प्रजापति ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान से दीदी पिंकी, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर विद्या मालवीय, श्रीमती चन्दा दुबे सहित कई सामाजिक बहने, लाडली बहने, समूह की महिलाएं व मातृशक्ति उपस्थित रही।

