अतिथि शिक्षक सत्यापन के लिए काट रहे हैं संकुल के चक्कर…

सर्वर डाउन की वजह से नहीं हो पा रहा है,अतिथि शिक्षकों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा ! वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर सर्वर डाउन की समस्या का जल्द हो जाएंगा समाधान…

भैरूंदा- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुराने अतिथि शिक्षकों को हटाकर नए सत्र से पहले अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जिसकी 12 मई, 2025 निर्धारित तिथि की गई थी। परंतु इस तारीख को बढ़ाकर 17 मई 2025 कर दी गई। जिसको लेकर अतिथि शिक्षकों ने आवेदन की प्रक्रिया तो पूरी कर ली है, परंतु संकुल के बार-बार चक्कर लगा रहे हैं, अतिथि शिक्षकों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। कई दिनों से सर्वर डाउन होने के चलते अतिथि शिक्षक परेशान है। कुछ अतिथि शिक्षक तो ऐसे भी है, जो दिनभर सर्वर का इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ वापस लौट रहे है।

सर्वर का इंतजार करते अतिथि शिक्षक

वही इस सर्वर डाउन को लेकर संकुल प्रभारी का कहना है कि सर्वर डाउन रहने की वजह से अतिथियों के सत्यापन नहीं हो पा रहे हैं। जबकि आखिरी तारीख 17 मई है। जब मीडिया द्वारा सीहोर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्दी इसको लेकर ऊपर अधिकारियों से बात की जाएगी। नए सत्र में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है, प्रतिवर्ष उनकी सेवा लेकर सत्र खत्म होते, उन्हें बाहर कर दिया जाता है, फिर नए सिरे से नियुक्तियां शुरू कर दी जाती है, जिसके कारण अतिथि शिक्षकों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गंभीर सिंह, संकुल प्रभारी कन्या शाला भैरूंदा

अतिथि शिक्षक

अतिथि शिक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!