श्रावण के तीसरे सोमवार ग्राम लाड़कुई में निकाली बाबा महाकाल की सवारी, सैकड़ो की संख्या में भक्त जन हुए शामिल…

भाजपा मंडल लाड़कुई द्वारा बाबा महाकाल सवारी का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत…

भैरूंदा– श्रावण मास में जहां भक्त द्वारा शिवालय में पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया जाता है, तो वही नगर में बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है। 

   इसी संदर्भ में आज बुधनी विधानसभा के भैरूंदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में बाबा महाकाल के सवारी निकाली गई, बाबा महाकाल की सवारी का शुभारंभ पावर हाउस स्थित शिवालय से किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए, श्री राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां आरती व प्रसाद वितरण के उपरांत समापन किया गया। 

     इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे, तो वही जगह-जगह बाबा महाकाल की सवारी का पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। इस दौरान लाड़कुई भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा भी बाबा महाकाल की सवारी का पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

      इस स्वागत अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, मंडल महामंत्री रितेश ठाकुर, धर्मेन्द्र उईके महामंत्री, हरिओम प्रजापति उपाध्यक्ष, नरेंद्र टांडी उपाध्यक्ष, गोविन्द मीणा मंडल मंत्री, दीपक माहेश्वरी युवा नेता, अन्नू यादव, कैलाश पटेल सरपंच आंबा कदीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी माता-बहनें व धर्म प्रेमी बंधु, शिवभक्त उपस्थित रहे।

हर-हर महादेव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!