यादव समाज ने धूमधाम से निकाली भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा…
राधाकृष्ण मंच यादव महासंघ भैरूंदा, गोपालपुर, लाड़कुई, रेहटी के तत्वाधान मे हुआ कार्यक्रम…
भैरूदा- जिले सहित शहर भर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर यादव समाज द्वारा भी भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा बैंड, बाजे, ढोल साथ निकाली गई। कई स्थानो पर नगरवासियों, समाजसेवी व राजनीतिक दलो द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया। चल समारोह में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं सहित नगरवासी शामिल हुए। इससे पहले यादव समाज संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग भारती विद्या मन्दिर स्कूल में एकत्रित हुए और श्री कृष्ण भगवान की पूजा – अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। भारती विद्या मन्दिर स्कूल से दोपहर 01 बजे चल समारोह शुरू हुआ, जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए, सीहोर नाका, रॉयल मार्केट, जेपी मार्केट, दुर्गा मन्दिर चौक, बस स्टैंड से होते हुए कृषि संगोष्ठी भवन पहुंचा।

इस दौरान चल समारोह का नगर वासी, भाजपा, कांग्रेस दल के कार्यकताओं ने चल समारोह पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कृषि संगोष्ठी भवन में चल समारोह का समापन किया गया, इस दौरान महाआरती का आयोजन किया ओर प्रसाद का वितरण हुआ। वहीं चल समारोह में प्रदर्शित झाकियो को पुरुस्कार देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज जन व नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव –
भगवान श्री कृष्ण का जन्म महोत्सव जन्माष्टमी का त्योहार शनिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो ने बड़े ही धूमधाम एवं हर्ष उत्साह पूर्वक मनाया गया। यादव समाज द्वारा भगवान कृष्ण का चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से ढोल, ढमाके एवं डीजे के साथ निकाला गया। चल समारोह के दौरा शोभायात्रा
जगह-जगह स्वागत किया गया।

चल समारोह मुख्य मार्गो से नगर भ्रमण करते हुए कृषि संगोष्ठी भवन पहुंचा। जहां भगवान कृष्ण की आरती कर प्रसादी का वितरण हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में यादव समाज संगठन के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक इस आयोजन में सम्मिलित हुए।
