खेल दिवस पर मची धूम, तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- शुक्रवार को नगर भैरूंदा के सुप्रसिद्ध विद्यालय भारती विद्या मंदिर इंटरनेशनल स्कूल में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर इंटर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुधीर कुशवाह, संस्थान के संचालक विनय कुमार यादव एवं सीईओ अरुण कुमार पाण्डे पहुंचे, कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद एवं माता जी निर्मला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ सभी ने श्री गणेश अथर्वशीश का पाठ कर किया गया।

इसके पश्चात SDM श्री कुशवाह ने सभी को स्वस्थ रहने, प्रतिदिन व्यायाम करने, नशे से दूर रहने एवं एक स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। वही विध्यालय के स्पोर्ट कैप्टेन मास्टर गीतांश यादव ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और रोमांचक कबड्डी मुकाबलों का आगाज हुआ।

 जिसमें निम्न स्कूल टीमों ने भाग लिया –

  1. जेवीएम हाई सेकेंडरी स्कूल
  2. शारदा विद्या मंदिर 
  3. विद्यासागर अकादमी 
  4. शुभम कॉन्वेंट स्कूल
  5. राय साहब भवर सिंह स्कूल
  6. भारती विद्या मंदिर स्कूल रेहटी 
  7. भारती विद्या मंदिर स्कूल बुदनी 
  8. भारती विद्या मंदिर स्कूल भैरूंदा 
  9. नील कमल स्कूल भैरूंदा की टीमो ने भाग लिया।

 फाइनल मुकाबला बडा की रोमांचक ओर बैठे सभी दर्शको के दिल की धड़कन बढाने वाला रहा।

    भारती विद्या मंदिर स्कूल रेहटी और विद्यासागर स्कूल भैरुंदा के बीच जो मुकाबला आखिरी क्षण तक चला और फाइनल में भारती विद्या मंदिर स्कूल रेहटी की टीम रही एवं द्वितीय स्थान विद्यासागर स्कूल ने प्राप्त किया।

     इस अवसर पर भारती विद्या मंदिर इंटरनेशनल स्कूल के संचालक विनय कुमार यादव ने एवं सीईओ अरूण कुमार पाण्डे ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच को बधाई देते हुए, सभी बच्चों और समाज को खेलो प्रति सदैव जागरूक एवं उत्साही बने रहने की बात कही।

नगर परिषद ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म पर तीन दिवसीय खेलों का किया आयोजन…

भैरूंदा- भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पूरे देश में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाई गई। इसी संदर्भ में भैरूंदा नगर परिषद द्वारा खेल मैदान में अनेको खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, इस अवसर पर एसडीएम सुधीर कुशवाहा द्वारा खेल प्रतियोगिताओ का शुभारंभ किया गया।

        जिस पर जानकारी देते हुए, भैरूंदा एसडीएम ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, रस्सा-कस्सी, चम्मच दौड़ सहित कई प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों के बीच आयोजित कराई जाएगी।। 

       इसका उद्देश्य मेजर ध्यानचंद की विरासत को नमन करना और युवाओं को फिटनेस, टीमवर्क तथा खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!