इटावा–बड़नगर रोड: सड़क कम, चाँद की सतह ज़्यादा दिखती है… 

गड्ढों में फँसी बस-ट्रक, यात्रियों की जान आफ़त में, होना पड़ रहा परेशान…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- बुदनी विधानसभा क्षेत्र के भैरुंदा अंतर्गत इटावा–बड़नगर रोड पर हालात अब ऐसे हैं कि यह सड़क नहीं, बल्कि चाँद की सतह लगने लगी है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। 

    वही ताज़ा वीडियो में साफ दिख रहा है कि बस और ट्रक गहरे गड्ढों में फँस गए, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    वही ग्रामीणो का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी द्वारा इस और कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिससे आए दिन वाहन गड्ढो मे फस जाती है, जिससे कभी कभार लम्बा जाम लग जाता है, ओर यात्रीयो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही कहा कि हर बार मरम्मत और नई सड़क बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जाते हैं, लेकिन काम ऐसा लीपापोती से होता है कि बेशर्म को भी शर्म आ जाए।

    वही जनवरी में ही इस रोड को नया बनाया गया था, लेकिन बरसात के कुछ झोंकों में ही सड़क का पूरा सच बाहर आ गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये पैसा जा कहाँ रहा है? और कब तक लोग गड्ढों में सफर करने को मजबूर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!