बच्चो के साथ जनप्रतिनिधियो ने लगाई दौड़…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- आज देश भर मे हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन दिवस को “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप मे मनाया गया। इस अवसर पर भैरूंदा विकासखंड अंतर्गत पीएम-श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाड़कुई में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वही लाड़कुई भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन मीना, महामंत्री रितेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, ग्राम सरपंच स्वरूप सिंह बनवारी, पूर्व जनपद सदस्य अखलाक खाॅ, मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा, वन रक्षक आशीष श्रीवास्तव, शाला प्राचार्य विजय नागर की उपस्थिति मे सर्वप्रथम हॉकी प्लेयर ध्यान चंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात स्कूल प्राचार्य विजय नागर ने सभी को स्वस्थ रहने, प्रतिदिन व्यायाम करने, नशे से दूर रहने एवं एक स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, तो वही उपस्थित अतिथियो ने ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला, उन्होने कहा कि ध्यान चंद भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती है। उनका जन्म एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे। उनके जन्म दिवस को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

वही भाजपा मंडल महामंत्री रितेश ठाकुर ने कहा कि ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से अधिक गोल दागे। जब वो मैदान में खेलने को उतरते थे, तो गेंद मानों उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी। उन्हें 1956 में भारत के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
इसके उपरांत पीएम-श्री स्कूल प्रांगण मे अनेको प्रकार के खेलो का आयोजन किया गया। जहां छात्र छात्र-छात्राओ की दौड़ व रस्सी खिंच के साथ अन्य प्रतियोगिता कराई गई, तो वही जन प्रतिनिधि व उपस्थित गणमान्य नागरिको ने भी इन प्रतियोगिताओ मे भाग लिया।

इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, वरिष्ठ जन, स्कूल के छात्र-छात्राओ के साथ शिक्षक-शिक्षिकाए व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
