अपने दो दोस्तो के साथ नहाने गए, 21 वर्षीय युवक अनुराग की डूबने से मौत, दोनो दोस्त सुरक्षित…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा- भैरूंदा क्षेत्र मे एक दर्दनाक हादसा होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, ग्राम लाडकुई मे मातम छा गया। इस घटना से जहाॅ ग्राम में दुख की लहर फैल गई, तो वही परिजन रो-रो कर बुरा हाल है।

आपको बता दे कि ग्राम लाड़कुई के 21 वर्षीय युवक अनुराग सिसोदिया की सीप नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की मगर युवक जिन्दगी से जंग हर चुका था, जब उसे बाहर निकाला तो युवकं की मौत हो चुकी थी।

दरअसल ग्राम लाड़कुई निवासी 21 वर्षीय युवक अनुराग सिसोदिया अपने दो दोस्तो के साथ ग्राम सनकोटा स्थित सीप नदी में नहाने गया था, नहाने के दौरान युवक के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया, हालांकि ग्रामीणों ने युवक को बचाने की कोशिश की मगर, बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, और ग्रामीण गोताखोर की मदद से अनुराग को सीप नदी से बाहर निकाला गया, वही प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भैरुंदा लाया गया। जहाॅ डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही घटना शाम की होने के चलते पीएम सुबह किया गया।
इस घटना के बाद गांव में हर कोई सदमे में है…
