डायवर्जन मार्गो, पार्किंग स्थलों का किया भ्रमण, कुबरेश्वर धाम परिसर का भ्रमण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
सीहोर – आज दिनांक 04 फरवरी-2026 को दिनांक 14 फरवरी से 20 फरवरी तक होने वाले आगामी रूद्राक्ष महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुये श्री संजय तिवारी पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन, भोपाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक ली।
बैठक में मार्ग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किग व्यवस्था, रोड डायवर्जन प्लान, रेल, बसों एवं आटो से श्रृधालुओं के आने-जाने की स्थिति, एलईडी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पानी, फायर, बिजली, पी.ए. सिस्टम,पुलिस बल की उपलब्धता तथा कुबरेश्वर धाम में प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा कर कुवरेश्बर धाम की व्यवस्थाओं को समझा गया।

संजय तिवारी पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल ने प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज ओम प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला एवं अधिकारियों के साथ डायवर्जन मार्ग क्रिसेंट से भाऊखेड़ी, भाऊखेड़ी से धामंदा, अमलाहा कट प्वाइंट का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

संजय तिवारी पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल ने प्रभारी उप पुलिस महानिरीक्षक देहात रेंज ओम प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, कलेक्टर के बाला गुरु एवं अन्य अधिकारियों के साथ कुबरेश्वर धाम परिसर का भ्रमण कर पुलिस कन्ट्रोल रूम, पार्किग व्यवस्था स्थल, कथा स्थल, अस्पताल, भोजनशाला, आदि स्थानों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा एवं मंदिर समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, एसडीएम सीहोर तन्मय वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ. अभिनंदना शर्मा, डीएसपी हेमंत पांडे, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव, निरीक्षक थाना प्रभारी मंडी सुनील मेहर, प्रभारी यातायात सुबेदार बृजमोहन धाकड़, उनि रेडियो प्रशांत कुमार, प्रभारी डीएसबी उनि रेखा जोझा सहित अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
