अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरुन्द्रा – भैरूंदा तहसील के ग्राम जाटमुहाई के पास बीती रात तेंदुओं की दहशत देखने को मिली,
सड़क किनारे तीन तेंदुओं ने गाय का शिकार किया,
वहां से गुजर रही गाड़ी की लाइट पड़ते ही तेंदुए शिकार छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले
शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,
सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की,
वन विभाग के अनुसार मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ शिकार कर रही थी,
वन विभाग ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने की अपील की है।
