बोरखेड़ा कला बालिका क्रिकेट टीम द्वारा रायसेन में, सांसद कप जीतने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भैरूंदा
भैरूंदा– विदिशा संसदीय कप में भैरूंदा के बोरखेड़ा कला की महिला क्रिकेट टीम ने रायसेन में संसदीय कप विजयी रहने पर टीम का भव्य स्वागत किया।

बता दे कि विदिशा संसदीय कप में महिला क्रिकेट टीम ने रायसेन में जीत हासिल करने बोरखेड़ा कला गांव का नाम रोशन किया, पहली बार भैरूंदा क्षेत्र की महिला टीम ने विदिशा संसदीय कप के रूप में प्रथम इनाम के स्वरूप चार लाख रुपए की राशि जीतकर भैरूंदा क्षेत्र सहित ग्राम बोरखेड़ा कला को गोरांवित करने का काम किया है, जिसके चलते पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल है।

जिसको लेकर ग्रामीण जन द्वारा सभी खिलाड़ियों व कोच योगेश पवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!