गाड़ी चोरीकर सर्वमंगलम गार्डन के पास काम्प्लेक्स के पीछे थी, छुपाई…
बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था आरोपी…
अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा- फरियादी राहुल पंवार निवासी सर्वरा कॉलोनी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 की रात्रि मे अतरालिया मंडी जोड़ से कोई अज्ञात चोर इसकी हीरो होंडा मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। जिसकी तलाश करने पर नहीं मिलने पर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 342/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।

की गई कार्यवाही–
घटना के पश्चात सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा चोरी गई सम्पत्ति की बरामदगी और अज्ञात चोर की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भेरूंदा द्वारा उपरोक्त चोरी के अपराध अनुसंधान हेतु टीम गठित की गई थी, टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरा की मदद से संदेही की पहचान की गई और फरियादी और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही अभिषेक मीणा पिता भगवत सिंह मीणा उम्र 19 साल निवासी ग्राम बिजला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया एवं आरोपी अभिषेक मीणा के बताएं अनुसार सर्वमंगलम गार्डन के सामने परिसर के पीछे से चोरी गई, मोटरसाइकिल हीरो होंडा डीलक्स MP37-MR-5547 को विधिवत ज़प्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारी पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जेल वारंट मिलने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया l
सराहनीय भूमिका –
सउनि रामकृष्ण गोर, प्रआर. धर्मेंद्र गुर्जर, आर. आशीष का सराहनीय योगदान रहा।
