भेरुंदा पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा…
किराना दुकान से नगदी चोरी और 02 पानी की मोटर चोरी का किया खुलासा…
02 बाल अपचारी और 01 आरोपी किए गिरफ्तार…
बाल अपचारी के कब्जे से चोरी किए , 60 हजार और एक आरोपी से चोरी की मोटर क़ीमती 06 हज़ार कुल 66 हज़ार का मसरुका ज़प्त
अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भेरूंदा – दिनांक 08.06.2026 को फरियादी दिनेश महेश्वरी निवासी लाडकुई ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.06.2026 की रात्रि मे अज्ञात चोर उसके खेत से पानी की मोटर चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 323/ 26 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।
वही दिनांक 11.06.2026 को फरियादी रमेश प्रजापति निवासी लाडकुई ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.06.2026 के दिन मे अज्ञात चोर उसकी किराना दुकान की टंकी मेें रखे 76 हज़ार रुपय चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 324/26 धारा 306,331(3)बीएनएस का पंजीबद्द कर अनुसंधान मे लिया गया।
कार्यवाही को लेकर सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनिता रावत व एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी भेरूँदा द्वारा उपरोक्त दोनों अपराधों मेें अज्ञात आरोपी तलाश हेतु टीम गठित की गयी। आरोपीगण की तलाश हेतु मुखबिर तत्रं को सक्रिय किया गया व तकनीकी सहायता प्राप्त की जिसके परिणाम मोटर चोरी के केस मेें संदेही बालाराम बंजारा पिता अर्जुन बंजारा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बसंतपुर थाना भेरूंदा जिला सीहोर को चिन्हित कर उससे पूछताछ की गई। जिसके घटना दिनांक की दरमियानी रात फरियादी के खेत से मोटर चोरी चोरी करना बताया जिसके कब्जे से एक पानी की मोटर क़ीमती करीबन 06 हजार की ज़प्त की गई।

वही दूसरे अपराध घटना स्थल किराना दुकान से चोरी हुई थी मेें दुकान मेें लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए तो दुकान मेें काम करने वाले दो बाल अपचारी की संदिग्ध गतिविधियां पाई जाने पर हिरासत मेें लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से 60 हज़ार रुपये ज़ब्त किए गए और आरोपी और दोनों बाल अपचारी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका –
उनि राजेश, आर. राजाबाबू, आर. प्रकाश, आर. मोहर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
