अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भैरूंदा – बारिश का मौसम आते ही, लाड़कुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन भूमि पर अतिक्रमणकारी सक्रीय हो जाते है, ओर वन भूमि पर अवैध रूप से ट्रैक्टर चालकर वन भूमि को खेती योग्य बनाने की कवायद तेजी से शुरू हो जाती है।

इस प्रकार की गतिविधियो की रोकथाम के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश चंद्र उईके द्वारा एक दल का गठनकर वन भूमि पर किए जा रहे, नए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही कर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर बेदखली की कार्यवाही निरंतर जारी है।
इसी तारतम्य में परिसर हामिदगंज कक्ष क्रमांक 377 RF रकबा हैक्टर अवैध रूप से अतिक्रमित वन भूमि में जेबीसी मशीनों की मदद से सीपीटी एव जगह जगह विभिन्न आकार में गड्ढे खुदवाए गए। यह कार्यवाही सतत रूप जारी रहेगी।
इस दौरान दल मे नारायण सिंह मेहर व पा श्यामपुर, शरद रंजन कार्यवाहक व पा रफीकगंज, राजेश शुक्ल वन रक्षक, राहुल परमार वन रक्षक, श्याम सुंदर वन रक्षक, संतोष कुमार वर्मा वन रक्षक, कमल सिंह वन रक्षक, प्रेम सागर वन रक्षक एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों का बेदखली कार्यवाही सम्पादित करने में अहम भूमिका रही।
