रेहटी स्थित सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल का बिडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप…

भ्रष्टाचार की भेंट चढा स्कूल भवन, – कांग्रेस नेता का आरोप…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
रेहटी – बुधनी विधान सभा के रेहटी स्थित सीएम राइज (वर्तमान सांदीपनी) स्कूल के नव-निर्मित भवन का बिडीओ सोशल नेटवर्क पर जमकर वायरल हो रहा है। 

    वही इस वायरल बिडियो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पहली ही बारिश में भवन से पानी टपकना इस बात का संकेत है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया है। जिस स्थान पर बच्चों का भविष्य गढ़ा जाना चाहिए, वहीं बच्चे टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर हैं।

    यह आरोप कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बुधनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार प्रश्न उठ रहे हैं। जनता के टैक्स के पैसे से बने भवन यदि पहली ही बारिश में जवाब दे दें, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि जवाबदेही का विषय है।

     उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता लगातार ऐसे वीडियो देख रही है, जहाँ नई सड़कें उखड़ रही हैं, सरकारी भवनों में पानी भर रहा है और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसलिए रेहटी के इस मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि रेहटी स्थित सीएम राइज (सांदीपनी) स्कूल भवन की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। निर्माण एजेंसी, संबंधित अधिकारियों और गुणवत्ता परीक्षण से जुड़े जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। भवन की तत्काल मरम्मत कर बच्चों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में हाल ही में निर्मित सभी सरकारी भवनों का स्वतंत्र गुणवत्ता ऑडिट कराया जाए।

जब शिक्षा के मंदिर की छत पहली ही बारिश में टपकने लगे, तो यह केवल पानी नहीं, बल्कि व्यवस्था की जवाबदेही भी टपक रही होती है। जनता अब उद्घाटन नहीं, टिकाऊ और ईमानदार विकास चाहती है।

बाइट- विक्रम मस्ताल, कांग्रेस प्रदेश सचिव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!