अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा भेरूंदा – डॉ. प्रशांत चौबे ने सीहोर जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के स्थानांतरण के पश्चात उन्होंने जिला पुलिस मुख्यालय पहुँचकर अपना कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत नवागत एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना से सौजन्य मुलाकात की और जिले की कानून-व्यवस्था व पुलिस प्राथमिकताओं पर चर्चा कर निर्देश प्राप्त किये ।
