भेरुंदा पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर कार्यवाही, 90 हजार कीमत का अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही…

अमित शर्मा, लाड़कुई/ भेरूंदा
भेरूंदा – पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” 2.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी भेरुंदा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना भेरुंदा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 03 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बता दे कि दिनांक 20 जुलाई 2026 को थाना भेरुंदा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, कि ग्राम नयागांव निवासी पर्वतनाथ पिता हरिनाथ (उम्र 42 वर्ष) अपने घर में अवैध गांजा छिपाकर रखता है तथा प्रतिदिन शाम के समय उसकी पुड़िया बनाकर बिक्री करता है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में रखे एक बड़े बॉक्स से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें चार पैकेटों में अवैध गांजा रखा मिला।
बरामद गांजे का कुल वजन 03 किलो 100 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही गांजे को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

सराहनीय भूमिका –
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक पूजा सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सूरजसिंह सल्लाम, प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे (क्र. 536), आरक्षक रविन्द्र मेहर (क्र. 795), आरक्षक राहुल बघेल (क्र. 787) एवं आरक्षक सचिन कालेन (क्र. 826) की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!